कुरावली: ओछा क्षेत्र में गेहूं की कटाई के दौरान थ्रेसर से कटकर युवक की हुई मौत
औंछा थाना क्षेत्र में गेहूं की कटाई के दौरान एक हादसा हो गया। नगला आशा गांव निवासी शिवम पुत्र सत्यदेव सिंह की थ्रेसर मशीन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवम ट्रैक्टर से गेहूं की मढाई कर रहे थे। मढाई पूरी होने के बाद, वह बचे हुए गेहूं के डंठल को थ्रेसर में डालकर पैर से अंदर धकेलने लगे। इसी दौरान अचानक उनका पैर थ्रेसर में चला गया जिससे मौत हो गई।