बीते महीने सैदपुर नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित सरकारी शिक्षक के घर में भीषण चोरी की घटना अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरों को सैदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरों की निशानदेही पर फेंके गए सरकारी टैब, मोबाइल इत्यादि भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि घटना में शामिल 2 अन्य चोर पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर हैं। पुलिस उनकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।