कुम्हेर: कुम्हेर के गांव तमरेर में नवीन मंदिर बनाकर शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, निकली कलश यात्रा
कुम्हेर के गांव तमरेर में नवीन मंदिर बनवाकर शिव परिवार की मूर्तियों की विधि विधान के साथ तथा मंत्र उच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई गई इस मौके पर रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया, कार्यक्रम से पूर्व कलश शोभा यात्रा निकाली गई, कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पत्तल पर बैठकर प्रसादी ग्रहण की