पुवायां: कोर्ट ने कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव 2023 को शून्य घोषित किया, प्रत्याशी पूजा कसाना ने दी जानकारी
शाहजहांपुर जिला न्यायालय ने नगर पंचायत मीरानपुर कटरा के चुनाव पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव 2023 को शून्य घोषित कर दिया है। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष पर 4 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान शपथ पत्र में आपराधिक मामलों को छुपाया था। जिसको लेकर प्रत्याशी पूजा कसाना ने जानकारी दी है।