कानपुर: कल्याणपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आसिफ नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उपनिरीक्षक सचिन सिरोही ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी मृत स्थिति में एक व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में लाया गया है। जांच में सामने आया युवक ने फांसी लगाई है, किन कारणों से लगाई है इसका पता लगाया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।