बरेली: बिजनौर की युवती ने बरेली में हिंदू रीति से शादी कर बदला धर्म, इलाके में चर्चा
मोहब्बत के लिए बदला धर्म! बिजनौर की युवती ने बरेली में रचाई हिंदू रीति से शादी, इलाके में चर्चा बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कुर्मानचल नगर में उस वक्त चर्चा का माहौल बन गया, जब बिजनौर निवासी एक मुस्लिम युवती ने अपने प्रेमी कुणाल भट्ट से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती ने शादी से पहले अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया ।