फूलपुर: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई थाना की पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के मामले में एक युवक को बुधवार सुबह लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया है वही पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अली उर्फ महम्मद अली (19 वर्ष), निवासी जलालपुर, थाना दरौदा, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है ।