हाथरस: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विश्व रक्तदान दिवस पर सांसद, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के बागला जिला अस्पताल के ब्लड बैंक मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।हाथरस के सांसद अनुप प्रधान वाल्मीकि व जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।