12 दिसंबर को संध्या में पुलिस अधीक्षक जहानाबाद ने काको थाना का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। एसपी ने थाना क्षेत्र में लंबित आपराधिक कांडों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी व संबंधित अनुसंधानकर्ता मौजूद थे। एसपी ने गश्त बढ़ाने,कानून-व्यवस्था मजबूत रखने सहित विभिन्न निर्देश दिया।