बेरो: ब्लॉक परिसर बेड़ो का सुलभ शौचालय उपेक्षा का शिकार
Bero, Ranchi | Oct 16, 2025 बेड़ो प्रखंड परिसर में बना सुलभ शौचालय बदहाल स्थिति में है। सफाई व देखरेख के अभाव में शौचालय के अंदर गंदगी और बाहर झाड़ियां उग आई हैं। लोग दुर्गंध के कारण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और बाहर ही पेशाब कर परिसर को और गंदा कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई की मांग की है।