बोध गया: बोधगया: सीलौंजा पुल की मरम्मत शुरू, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक
Bodh Gaya, Gaya | May 28, 2026 बोधगया के सिलौंजा पुल की जर्जर स्थिति के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा मरम्मति का कार्य शुरू किया गया है।इसके पूर्व पटना आईआईटी की टीम ने स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में पुल की खराब स्थिति की रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।जिसके बाद पुल निर्माण निगम हरकत में आई है।पुल की स्थिति को देखते हुए प्रशासन के द्वारा भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई हैं।