📢 संत रविदास विकास शिविर | रसौंक पंचायत, खगड़िया
रसौंक पंचायत, खगड़िया प्रखंड में जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती श्रेया श्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री रत्नेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा आमजनों को शिविर के उद्देश्यों एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई।
शिविर का उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना एवं उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
#SantRavidasVikasShivir #Khagaria #DistrictAdministrationKhagaria #BiharGovernment #WelfareSchemes
Khagaria, Bihar | Aug 27, 2026