बिहारीगंज: बड़ा सड़क हादसा: जुगाड़ गाड़ी पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल
बिहारीगंज में गुरुवार को यात्रियों से भरी एक जुगाड़ गाड़ी पलट गई। हादसे में हसीन साह, बाईसा देवी, सुनैना कुमारी, अमर कुमार और रोशनी कुमारी समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायल राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चालक के अनुसार बांस लदी तांगा गाड़ी को बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गंभीर घायलों को उदाकिशुनगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया