कोंडागांव: फरसगांव में बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई ट्रेलर, डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पहुंची ट्रेलर,बड़ा हादसा टला
फरसगांव नगर के सीटीओ कॉलोनी के पास सोमवार शाम करीब 6 बजे जगदलपुर से रायपुर जा रही एक ट्रेलर बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना में ट्रेलर के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, जिससे वाहन चलने की स्थिति में नहीं है।