शहर के एसपीएम पुलिया के पास एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक के साथ डंडे से हमला किया जा रहा है।