पेण्ड्रा: पेंड्रा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विराट त्रिशूल दीक्षा और शौर्य यात्रा संपन्न
पेण्ड्रा में बुधवार शाम लगभग 4 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जिला इकाई गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के तत्वावधान में भव्य 'विराट त्रिशूल दीक्षा एवं त्रिशूल शौर्य यात्रा' का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सनातनी शामिल हुए।