पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थाना में काली पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
मुफस्सिल थाना परिसर में थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार के अध्यक्षता में काली पूज को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिस दौरान सभी पूजा समिति को कई तरह का दिशानिर्देश दिया गया।वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडाल व मेले में हुड़दंग मचाने वालो पर कड़ी नजर रखी जायेगी।मौके पर थाना क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।