मंझनपुर: आत्महत्या केस में साजिश का आरोप लगाते हुए चक सहाबुद्दीनपुर की महिला कलेक्ट्रेट पहुंची, बोली- परिवार को झूठा फंसाया
कौशाम्बी जनपद के करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक सहाबुद्दीनपुर की रहने वाली मालती देवी ने अपने परिवार को आत्महत्या प्रकरण में झूठा फंसाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को लगभग 12 बजे वह मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच टीम) गठित करने की मांग की।