बीसलपुर: बीसलपुर में आय प्रमाण पत्र में धांधली, लेखपाल पर रिश्वत मांगने और गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत
तहसील क्षेत्र के ग्राम खनंका उचसिया निवासी आदेश कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र के हलका लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल ने आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत की मांग की, और न देने पर उनकी वार्षिक आय 8 लाख 40 हजार रुपये दर्शा दी।