वारासिवनी: उत्कर्ष सिटी में नपा के लगाए सात पेड़ काटे गए, सीएमओ ने पुलिस में कराई शिकायत दर्ज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
वार्ड क्रमांक 8 स्थित उत्कर्ष सिटी में नगर पालिका द्वारा लगाए गए करीब सात पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काट दिया। सूचना मिलने पर पार्षद धरम जोशी व मोनू लिमजे ने स्थल निरीक्षण किया। नपा ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराते हुए दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ सूर्यप्रकाश उके ने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा