हमीरपुर: हमीरपुर जनपद में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य शुभारंभ
उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी पहल 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ रविवार को उत्साह, जनसहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष जनपद में 81 लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का शुभारंभ मुख्य कार्यक्रम स्थल कनौटा वन ब्लॉक, कालपी रोड से किया गया, जह