सिवनी मालवा: नवरात्रि की तैयारियों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने नगर भ्रमण कर सफाई के सख्त निर्देश दिए
नवरात्रि पर्व को लेकर सिवनी मालवा नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं और नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सोमवार सुबह लगभग 9 बजे नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन नगर के प्रमुख स्थलों—गांधी चौक, बस स्टैंड और विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। उन्होंने नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों और सार्वजन