सीतापुर: नगर कोतवाली पुलिस ने 6 मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के पास से छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं जो की लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देता था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सीओ सिटी कपूर कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते बताया कि आरोपी के ऊपर कई मुकदमे अलग-अलग जनपदों में दर्ज हैं लगातार मोटरसाइकिल चोरी की वारदात जनपद में हो रही थी जिसके चलते पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।