बहराइच: नौरय्या सहित शहर में बारिश के कारण हुए बाढ़ जैसे हालात ईओ ने जलमग्न क्षेत्रों से पानी निकालने के दिए निर्देश
नौरय्या सहित शहर मे बारिश के कारण कई वार्डों मे जलभराव की स्थिति होने के बाद लोगों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। वही इस संबंध मे जानकारी देते हुए EO नगर पालिका परिषद बहराइच ने बताया कि जलमग्न इलाको से पानी निकालने के निर्देश दिए गए हैं जिसके लिए पंप लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील है की नालों व नालियों पर अतिक्रमण न करे जिससे जलभराव की स्थिति न हो।