उरई: मोहल्ला शांति नगर निवासी एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप
Orai, Jalaun | May 5, 2026 मंगलवार की दोपहर 1:00 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज से जानकारी प्राप्त हुई, जहां मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही कट कर दर्दनाक मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है