बांधवगढ़: भरहुत में मारपीट और धमकी का मामला, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरहुत में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बिजेश सिंह मरावी (45 वर्ष), पिता मुन्ना सिंह मरावी के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश मे है