बेहट: पुलिस ने सुंदरपुर रोड से बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोर को बाइक सहित किया गिरफ्तार
शनिवार को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए घटना मे शामिल चोर को सुंदरपुर रोड से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है l अभियुक्त शाहनवाज पुत्र इरशाद निवासी सलेमपुर भुकड़ी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l