सिद्धमुख: पहाडसर में कच्छाधारी चोरों ने एक घर से 30 तोला सोना, 2 KG चांदी, बाइक और दूसरे घर से 2 सोने के कड़े व 3 अंगूठियां चुराईं
बीती रात्री ग्राम पहाड़सर में अज्ञात कच्छादारी चोरों ने कई घरों को निशाना बनाते हुए 2 घरों में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमे विनोद व ओमप्रकाश के घर से लाखों रूपए के सोने चांदी के जेवरात, मोटरसाइकिल व अन्य सामान ले उड़े। CCTV फुटेज में आरोपी चोर कच्छे पहने है, जिनकी सं या दो होने की आशंका है। चोरों की इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।