ग्वालियर गिर्द: प्लॉट विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग भी हुई, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया
थाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद के चलते रामवीर गुर्जर पर कातिलाना हमला कर दिया गया,बाद में करीब आधा दर्जन लोगों ने उस पर फायरिंग भी की।गंभीर रूप से घायल रामवीर गुर्जर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पता चला है कि रामवीर गुर्जर का एक प्लॉट के विवाद में कुछ लोगों से रंजिश चल रही है इसी के चलते मारपीट की। घटना का CCTV फुटेज भी पुलिस को मिले हैं।