गुना नगर: वार्ड 9 बूढ़े बालाजी पुरानी छावनी के बच्चों की बिगड़ी तबीयत, खबर का असर कलेक्टर के आदेश पर पानी के सैंपल लिए गए
गुना नगर पालिका के वार्ड 8, 9 बूढ़े बालाजी पुरानी छावनी में अचानक 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खबर 7 जून दोपहर को पब्लिक एप ने प्रमुखता से दिखाई। कलेक्टर केके कन्याल ने संज्ञान लिया नगर पालिका जल प्रकोष्ठ की टीम ने इलाके में पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। सीएमएचओ ने कहा, बच्चों में पीलिया लीवर एंजाइम बढ़े हुए है स्थिति सामान्य है देखरेख में है।