गुमला: पेड़ से गिरकर 12 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल, पैर में आई चोट
Gumla, Gumla | Apr 9, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के डुमारला गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी 12 वर्षीय दीपेंद्र उरांव बकइन्द के पेड़ से करीब 20 फीट नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर टूट गया।छात्र गुरुवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटा था। इसके बाद वह बकरियों के खाने के लिए पत्ते तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था।