धमतरी: छत्तीसगढ़: पत्नी के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने युवक को टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट
केरेगांव थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शंकर सूर्यवंशी मध्यप्रदेश के मंदसौर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शंकर सूर्यवंशी का करीब एक साल पहले मोबाइल फोन के जरिए धमतरी जिले के बाजार कुर्रीडीह गांव की रहने वाली एक महिला से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे एक-दूसरे के करीब आ गए।