नानपारा: नवाबगंज में यूकेलिप्टस के पेड़ में इंसुलेटर फाल्ट से लगी आग, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
नवाबगंज में रविवार शाम एक यूकेलिप्टस के पेड़ में इंसुलेटर फाल्ट होने से आग लग गई। इस घटना के कारण नवाबगंज और नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह घटना रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज नानपारा मार्ग पर मथुरा पुल के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। पेड़ से बंधे इंसुलेटर में खराबी आने के कारण पेड़ धू-धू कर जलने लगा।