हज़ारीबाग: अवैध कोयला ढुलाई: ट्रक ने दो युवकों की जान ली, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!
हजारीबाग: चुरचू थाना क्षेत्र के खजुरिया टांड़ के पास रविवार देर शाम कथित अवैध कोयला ढुलाई में लगे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों, आकाश हांसदा और राजेंद्र वास्के की मौत हो गई। आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा, नौकरी और अवैध कोयला कारोबार की जांच की मांग की। पुलिस ने ट्रक की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।