मुंगेर: जमालपुर की जनसमस्याओं पर इंडिया गठबंधन करेगा चरणबद्ध आंदोलन, सर्वदलीय बैठक में बनी रणनीति
Munger, Munger | Jul 8, 2026 शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर इंडिया गठबंधन के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय बुधवार को जमालपुर सदर बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में आयोजित सर्वदलीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कामरेड मुरारी प्रसाद ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष साईं शंकर एवं बमबम यादव ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कांग्रेस, राजद, कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी प