भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने पिता को करीब 4 करोड़ रुपये की लग्जरी रेंज रोवर कार गिफ्ट की। इस खास मौके का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने अपने पिता के संघर्ष और त्याग को याद किया। खेसारी ने भावुक पोस्ट में लिखा कि उनके पिता ने चना बेचकर उन्हें बड़ा किया और उनकी हर सफलता के पीछे पिता की मेहनत, त्याग और आशीर्वाद है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता को देते हुए उनका धन्यवाद भी किया। #KhesariLalYadav #BhojpuriStar #RangeRover #GiftToFather