धमदाहा: पूर्णिया-टीकापट्टी स्टेट हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, नगर पंचायत के सफाईकर्मी की हुई मौत
धमदाहा :- पूर्णिया-टीकापट्टी स्टेट हाईवे पर लोहिया चौक के समीप सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में धमदाहा नगर पंचायत के एक सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बधवा गांव निवासी सुकदेव मल्लिक के पुत्र मिथलेश मल्लिक के रूप में हुई है, जो नगर पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था।