पेण्ड्रा रोड गौरेला: सेमरदर्री में जहरीले जंतु के काटने से 3 साल के मासूम की मौत, BMO ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा स्पष्ट
सेमरदर्री निवासी स्वर्गीय रमेश सिंह का तीन वर्षीय पुत्र देर रात अपने परिजनों के साथ घर में जमीन पर सो रहा था। जब बच्चा रोने लगा तो परिजनों ने पहले उसे सामान्य तकलीफ समझकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। कुछ देर बाद उसकी मां ने उसे बहलाने के लिए मोबाइल फोन दे दिया। लगभग एक घंटे बाद बच्चे की तबीयत और अधिक बिगड़ गई।