रामगढ़: अलवर में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, रामगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार
Ramgarh, Alwar | Jul 13, 2026 अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। बदमाश युवक को जबरन शिफ्ट कार में डालकर अलवर से रामगढ़ की ओर भाग निकले। रास्ते में नाडका रोड के पास आरोपियों ने युवक को कार से नीचे फेंक दिया और स्वयं रामगढ़ की ओर फरार हो गए।