शिवपुरी: सिरसौद में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुंदरकांड पाठ के बाद देर रात तक चला विशाल भंडारा
सिरसौद गांव में गुरुवार को हनुमान जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। गांव के बड़ा बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद हनुमान जी की आरती की गई। आरती उपरांत ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया।