ऊंचाहार: रामचंद्रपुर रेलवे क्रासिंग के पास बंदर आने से सड़क पर फिसली बाइक, घायल अधेड़ को जिला अस्पताल रेफर किया गया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी हरिश्चंद्र शुक्रवार की दोपहर, बाइक से किसी कार्य से किशुनदासपुर गाँव जा रहा था, इसी दौरान रामचंद्रपुर रेलवे क्रासिंग के पास सामने बन्दर आकर कूद गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, घटना में हरिश्चंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।