चायल: नेवादा ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों ने विधायक पूजा पाल को सौंपा ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने की की मांग
कौशांबी। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोजगार सेवकों ने चायल विधायक पूजा पाल को ज्ञापन सौंपकर मानदेय बढ़ाने, बकाया भुगतान कराने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्षों से कई योजनाओं में कार्य करने के बावजूद उन्हें कम मानदेय मिल रहा है। बुधवार शाम पाँच बजे सौंपा गया ज्ञापन!