रामपुर: साइबर अपराध के खिलाफ रामपुर पुलिस का एक्शन, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Aug 18, 2025 सोमवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय से पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस विभाग के साइबर सेल के विषय मे जानकारी दी। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए रामपुर पुलिस ने ठोस कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया और उनसे सहयोग की अपील की।