भरथना: भरथना के नगरिया सरावां में संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया सरावा में गर्भवती कविता (22) पत्नी विकास बाथम का शव घर के टीन शेड में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शुक्रवार रात सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी नवंबर 2024 में हुई थी। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है।