बांका: नगर परिषद कार्यालय में शोक सभा, सुल्तानगंज के सभापति राजकुमार गुड्डू को श्रद्धांजलि दी गई
Banka, Banka | May 11, 2026 नगर परिषद कार्यालय बांका में सोमवार की शाम 4 बजे सुल्तानगंज के सभापति राजकुमार गुड्डू के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद प्रतिनिधियों एवं वार्ड पार्षदों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद सभापति बालमुकुंद सिन्हा ने किया।