रहुई: डेंटल कॉलेज की बाउंड्री वॉल टूटने से छात्र, छात्राएं और कर्मी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं
Rahui, Nalanda | Oct 8, 2024 राजकीय डेंटल कॉलेज सह अस्पताल पैठना भागन बिगहा के पश्चिम तरफ सड़क निर्माण और नाला निर्माण को लेकर एनएचएआई के द्वारा महीनो पहले डेंटल कॉलेज के बना बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया था। अब सड़क निर्माण हो गया है और नाला का भी निर्माण हो गया है बावजूद बाउंड्री वॉल को बनाया नहीं गया है। जिसके कारण डेंटल कॉलेज में सुरक्षा के मद्दे नजर अनहोनी की घटनाएं बनी रहती है।