होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: ईदगाह में ईद उल जुहा पर 2500 से अधिक मुस्लिमों ने नमाज अदा की, देश में अमन की दुआ मांगी
देशभर में ईद उल अजहा का (बकरीद) का पर्व गुरुवार को मनाया गया। नर्मदापुरम शहर में मुख्य नमाज ईदगाह पर बकरीद की नमाज पढ़ी गई। जिसमें 2500 से ज्यादा समाजजन शामिल हुए। गर्मी और धूप की वजह से सुबह 7.15 बजे नमाज पढ़ी ईदगाह के अलावा शहर की 5 मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। देश की अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी।