सिराथू: खुजा गांव में दबंगों ने ट्यूबवेल में लगाई आग, थाने में सुनवाई न होने पर सिराथू में एसडीएम से की शिकायत
सोमवार को सिराथू तहसील पहुंचे भूप सिंह ने एक शिकायती पत्र एसडीएम को दिया और बताया है कि रविवार की सुबह गांव के तीन दबंगों ने मिलकर उनके पूजा स्थित ट्यूबवेल को जलाकर बर्बाद कर दिया है। बताया कि थाने में शिकायत करने पर दबंगों ने घर में चढ़कर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी है।सुनवाई नहीं होने पर एसडीएम सिराथू से सोमवार दोपहर न्याय की गुहार लगाई है।