सिराथू: लोहन्दा सुसाइड पर सियासत तेज, सामने आया सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बयान
सिराथू के लोहन्दा प्रकरण में सियासत तेज़ हो गई है।रविवार को लोहन्दा मुद्दे पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भी बयान सामने आया है।उन्होंने कहा- 8 साल की बच्ची से हैवानियत करने वाले को बचाने के चक्कर में खुद से खाया जहर।कहा- सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है लेकिन यूपी में बेटियां सामंतवाद के चलते हैवानियत का शिकार हो रही हैं।यूपी बदहाल है।