ओबरा: कोटा ग्राम पंचायत के अम्मतोला (मिटीहिनी) में खलिहान में भीषण आग से 6 बीघा फसल हुई राख, किसान परिवार ने मुआवजे की मांग की
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित कोटा ग्राम पंचायत के अम्मतोला (मिटीहिनी) में एक खलिहान में भीषण आग लग गई। जिससे लगभग 6 बीघा में खड़ी गेहूं, चना और जौ की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने से पीड़ित किसान परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।जानकारी के अनुसार, कोटा निवासी कृपा शंकर उपाध्याय की कृषि भूमि पर यह फसल तैयार खड़ी थी।